मुख्य संपादक -पंकज कुमार
मितौली खीरी।विकासखंड मितौली क्षेत्र के हैदर नगर गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र प्रसाद की बहू की मैडोलेक्स हॉस्पिटल में डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन देने की वजह से मौत हो गई थी।
जहां इस मामले को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र प्रसाद ने अपने संगठन प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत शुक्ला को अपने घर की घटना को बताया। और इसके बाद उन्होंने कहा आप परेशान मत होइए आप हमारे परिवार के सदस्य हैं और संगठन हमारा आपके लिए तत्पर रहेगा।
उन्होंने परिवार के लोगों से कहा कि हमारे यह बीडीसी के परिवार की बहू के मामले में अगर परिवार को न्याय नहीं मिला तो हम पूरे प्रदेश में अपने संगठन के जरिए ईट से ईंट बजा देंगे।
इस मामले के जाँच अधिकारी की लापरवाही सामने आई जहां घटना से लगभग आज 40 दिन बीत गए थे। लेकिन पीड़ित के किसी के बयान नहीं दर्ज कराए थे। जब संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत शुक्ला व आशा उत्थान समिति के प्रदेश संरक्षक राकेश तिवारी उनके आवास पर पहुंचे और विवेचक अधिकारी बलवीर सिंह को पीड़ित के घर बुलाया और मृतक महिला के पति के बयान दर्ज कराए। आखिर इतने दिन बीतने के बाद अब दर्ज कर पाए बयान। और उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री अपने अभिभावक मानते हुए बृजेश पाठक व उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से अपील की है तत्काल डॉक्टर और अस्पताल पर कार्रवाई की जाए।
वहीं उनके आवास पर पहुंच कर शोक संवेदना अपने सैकड़ो साथियों के साथ व्यक्त की है। और उन्होंने कहा है कि उनके यहां बहू की जो मेडोलक्स हॉस्पिटल में गलत इंजेक्शन देनें की वजह से मौत हो गई थी।
जहाँ इस मामले को लेकर हमारें प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ व आशा उत्थान समिति के संगठन के लोग पूरे प्रदेश के बीडीसी एकता के साथ एकत्रित होकर जल्द करेंगे धरना प्रदर्शन।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सरोज गुप्ता, अनीता सक्सेना बी.डी.सी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष, दीपक कुमार गौतम लखनऊ मंडल उपाध्यक्ष, हरिओम कनौजिया,मनोज कुमार पाल,आरिफ अली,जगदीश मौर्य, दीपू चौधरी,ओमकार,रवि प्रकाश,यूनुस,अंकुर रमेश चंद्र,सुरजीत,सुरेश गौतम साहित मितौली बेहजम मोहम्मदी के समस्त सम्मानित क्षेत्र पंचायत सदस्य व सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।

