पंकज कुमार गौतम (मुख्य संपादक )
लखीमपुर-खीरी। लखनऊ मेडिकल कॉलेज में प्रस्तावित एक जटिल सर्जरी को लखीमपुर-खीरी मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल में सफलतापूर्वक पूरा किया गया। मरीज के लखनऊ जाने मे असमर्थता एवं अनुरोध पर, सबमैंडिबुलर (Submandibular) ग्लैंड में स्थित गांठ को जिला अस्पताल की संयुंक्त विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा सफलतापूर्वक निकला गया।
इस चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आरके कोली एवं डॉ संतोष मिश्रा के नेतृत्व में ई इन टी सर्जन डॉ मनोज शर्मा, जनरल सर्जन डॉ रामजी वर्मा, डॉ अलोक मौर्या, तथा एनेस्थीसिया विभाग के डॉ अरविन्द दीक्षित और डॉ जयराम की अनुभवी टीम ने आपसी समन्वय से संपन्न किया।
इस प्रकार के आपरेशन कई विभागों के आपसी सामंजस्य से ही सफल हो पाते हैँ।
हाल ही में एक मरीज की थाईरोइड ग्रंथि मे फांसी कील का भी सफलतापूर्वक आपरेशन किया जा चुका का है।
प्राचार्य डॉ वाणी गुप्ता के अथक प्रयासों से स्वशाशी राज्य चिकत्सा महाविद्यालय सम्बद्ध जिला अस्पताल लखीमपुर खीरी में ऐसे चुनौतीपूर्ण आपरेशन इस बात का प्रतीक है कि जटिल से जटिल बीमारियों का इलाज़ भी जिला अस्पताल में ही सुरक्षित और प्रभावी ढंग से किया जा सकता हैं।

