संपादक पंकज कुमार गौतम
मितौली खीरी। विकासखंड में मितौली क्षेत्र के बाबू रामेश्वर दयाल महाविद्यालय फत्तेपुर में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर एवं कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू के मौजूदगी में लोक माता अहिल्याबाई होलकर जन्मतिथि शताब्दी वर्ष स्मृति अभियान 2025 के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन किया गया हैं। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर व कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू को माला पहनकर सम्मानित किया।और वहीं कार्यक्रम में आए हुए पदाधिकारी एवं सम्मानित लोगों को माला पहनकर सम्मानित किया गया।
जहां भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर व विधायक सौरभ सिंह सोनू ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन चरित्र प्रकाश डालते हुए बताया। अहिल्याबाई एक न्यायपालिका थी और हमेशा अपनी प्रजा के लिए न्याय और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सदैव तत्पर रहती थी। अहिल्याबाई होल्कर एक पाल समाज में जन्मी थी। जो शिक्षा और न्याय प्रति के लिए समाज में अपना स्थान स्थापित किया। अहिल्याबाई होल्कर आज भी एक महान शासिका के रूप में याद की जा रही है जो न्याय प्रिय व और धार्मिक परोपकारी थी। उन्होंने अपने राज्य में मंदिरों का निर्माण किया धर्मशालाएं बनवाया गरीब लोगों की मदद के लिए सदैव मदद की। आज इसीलिए भाजपा सरकार ने अहिल्याबाई होल्कर को सम्मान के साथ उनको याद कर नमन कर रही है। जहां इस कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष सर्वेश सिंह, श्याम किशोर तिवारी,विश्वराज गौतम, अमित सिंह,मनोज कुमार प्रोफेसर,नवाब कल्बे हसन,शमशाद अली, ग्राम प्रधान बीडीसी,समूह सखी की महिलाएं सहित सम्मानित लोग वह माताएं बहने हजारों की संख्या में मौजूद रहीं।

