संपादक- पंकज कुमार गौतम
लखीमपुर-खीरी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष गुप्ता द्वारा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (Urban PHC) नौरंगाबाद और निर्मल नगर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान नगरीय स्वास्थ्य मिशन (एनयूएचएम) के नोडल अधिकारी/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमितेश दत्त द्विवेदी भी उनके साथ मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान दोनों केंद्रों पर स्टाफ उपस्थिति मिला। अधिकारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। साथ ही साफ-सफाई की व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर भी बल दिया गया।
सीएमओ ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना विभाग की प्राथमिकता है और इसके लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। साथ उन्होंने विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर एक माह तक आयोजित होने वाले एनसीडी कार्यक्रम को लेकर भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी गतिविधियों को निर्धारित रोस्टर के अनुरूप मनाया जाए।

