मितौली खीरी।विकासखंड मितौली के सामने स्थित खेल के मैदान में बाबा खाटू श्याम प्रथम संकीर्तन महोत्सव में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर,धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया ,पूर्व विधायक विधायक सुनील कुमार लाला सहित क्षेत्र के सम्मानित नागरिक, खाटू श्याम भक्तों नें बारी-बारी से पहुंच कर पूजन दर्शन कर खाटू श्याम कमेटी मितौली को गौरवान्वित किया ।
सर्वप्रथम बाबा खाटू श्याम की ज्योति भाई नीरज अग्रवाल ने प्रज्वलित पूजन कर दर्शन की शुरुआत कराई उसके बाद खाटू श्याम कमेटी मितौली व उसके बाद समस्त खाटू श्याम भक्तों ने बारी-बारी से दर्शन किए भजन महोत्सव में शुभम रंगीला, सौरभ चौहान, मयंक अग्रवाल, मेघा पांडे, राम श्याम, कन्हैया मित्तल, श्याम लाडला आदि गायको ने अपने मुखारविंद से खाटू श्याम के भजनोंको सुना कर मंत्र मुग्ध कर दिया इस अवसर पर समस्त खाटू श्याम भक्त मितौली खाटू श्याम कमेटी, माताएं बहने ,क्षेत्र के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे

