मितौली खीरी। विकासखंड मितौली सभागार में प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व राज्य सभा सांसद जुगुल किशोर व कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू का खण्ड विकास अधिकारी अमित सिंह परिहार, सहायक खण्ड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार,जेई सतीश चंद्र मौर्य ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को पुष्प गुच्छ अंग वस्त्र देकर स्वागत अभिनंदन किया
मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर ने उपस्थित जन्म समूह को संबोधित करते हुए कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है, आखिरी पायदान खड़े व्यक्ति का चिंतन करती है मुख्य अतिथि ने विभिन्न विभागों जैसे कृषि उद्योग, जल जीवन मिशन, महिला कल्याण विभाग, बाल विकास, पुलिस, एनआरएलएम चिकित्सा खाद्य सुरक्षा, बेसिक शिक्षा, बैंक, विद्युत विभाग, मिशन नारी शक्ती करण,कृषि विभाग, द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं व महाकुंभ 2025 का सफल आयोजन, महिला सुरक्षा व्यवस्था, देश व प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज्य कायम हुआ है कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने आशा बहुओं को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रमाण पत्र व गरीब महिलाओं को आवासों की चाभी, सुमंगला योजना के लाभार्थियों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया, पोषण पोटली,अन्नप्राशन, गोद भराई, कार्यक्रम आयोजित किए गए और 8 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर भाजपा सरकार की उपलब्धियों का बखान किया इस अवसर पर नैमिष कुमार यादव,शमशाद अली,दिनेश मास्टर,सर्वेश सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष,सहित समस्त कर्मचारी, जनप्रतिनिधि भाजपा के देव तुल्य कार्यकर्ता, क्षेत्र के सम्मानित नागरिक महिलाएं मौजूद रहीं।

