मितौली खीरी। कस्बा मितौली के कन्या विद्यालय के निकट राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में कृष्णा मिश्रा पुत्र अंकित मिश्रा, पौत्र स्वर्गीय प्रेम प्रकाश मिश्रा के जन्म दिवस के उपलक्ष में हर्षित मिश्रा छोटी के द्वारा सम्पूर्ण रामचरितमानस पाठ, कन्या भोज, सामूहिक भोज,विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
अंकित मिश्रा पुत्र स्वर्गीय प्रेम प्रकाश मिश्रा ने प्रत्येक वर्ष होली पर्व के बाद अपने बेटे कृष्णा के जन्मदिवस के सुभ अवसर पर अखंड रामचरितमानस पाठ एवं कन्या भोज के बाद, सामूहिकभोज का आयोजन किया गया जिसमें कस्बा व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक माताएं, बहनों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।

