रिपोर्ट पंकज कुमार गौतम
मितौली खीरी। पड़ोसी जनपद सीतापुर में एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र के संवादाता की ताबड़तोड़ गोलियों से हत्या की जानकारी होते ही पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त हो गया। जघन्य घटना को लेकर मितौली तहसील के वरिष्ठ पत्रकार एवं ऐप्जा संगठन के मण्डल उपाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा की अगुवाई में तहसील अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह पिंटू, महामंत्री विकास शुक्ला ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व रविन्द्र मिश्रा के निर्देश में संगठन व क्षेत्र के समस्त पत्रकारों ने उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी मितौली की अनुपस्थिति में तहसीलदार मितौली को ज्ञापन सौपा गया। जनपद सीतापुर की तहसील महोली में शनिवार को पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई जिसकी जानकारी होते ही समस्त पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त हो गया। जघन्य घटना को लेकर मितौली तहसील के समस्त पत्रकारों ने तत्काल बैठक कर पत्रकार की हुई निर्मम हत्या की कड़ी निंदा करते हुए सीतापुर प्रशासन व प्रदेश सरकार से घटना का तत्काल खुलासा कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई । साथ ही यह भी मांग की गई कि घटना का खुलासा तत्काल किया जाय। तथा पत्रकार के परिवार को एक करोड रुपये की आर्थिक मदद तथा परिवार के एक ब्यकि को सरकारी सर्विस दी जाए। तहसील अधिवक्ता संघ के पूर्व मंत्री रामअतार मिश्र व समस्त अधिवक्ताओं ने पत्रकारों के समर्थन में हम सब साथ है । इस अवसर पर विकास शुक्ल, सचिन पांडे, संजय यादव,संजय कांत मिश्रा,एसपी सिंह, कमलेश पाल, सोमेश वर्मा,पंकज अवस्थी,सन्त किसोर पांडे,पंकज कुमार गौतम,महबूब अली, पंकज मिश्र, सुरेश शुक्ल, शहनवाज नासिर, संदीप गुप्ता जीतू, कयूम, पवन सिंह, आनंद सिंह, एल पी राठौर, विपनेश अवस्थी, मो0 आरिफ, राम वीर सिंह, अमित वर्मा, अवनीश मिश्र सहित समस्त पत्रकार उपस्थित रहे।

