लखीमपुर खीरी को मदरसा आधुनिकीकरण योजना से आच्छांदित सभी मदरसों की भौतिक अवस्थापना सुविधाओं की जांच शासन द्वारा जनपद स्तर पर गठित समिति के माध्यम से दिनांक 15 मई 2022 तक कराते हुए आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। और शासन द्वारा जांच की प्रगति से अवगत कराने की अपेक्षा की गई थी। जिसके चलते इस बिंदु की समीक्षा शीघ्र ही उच्च स्तर पर होनी है इसी क्रम में चलते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करके, जांच एवं सत्यापन करके आख्या को रजिस्ट्रार कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया गया था इसी को दृष्टि में रखते हुए ब्लॉक स्तर से गठित टीम के द्वारा मदरसा अब्दुल कादिर दारुल उलूम ग्राम खम्हौल पोस्ट भल्लिया बुजुर्ग जनपद लखीमपुर खीरी का सत्यापन दिनांक 25 मई 2022 को किया गया जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र वर्मा और जेई वर्मा जी के साथ साथ मदरसे का संपूर्ण स्टाफ मौजूद रहा। तथा जांच एवं सत्यापन करने के दौरान मदरसे में सब कुछ सही एवं संतोषजनक पाया गया। इसके अतिरिक्त मदरसा गौसिया रजाउल उलूम सोसाइटी रामापुर जनपद लखीमपुर खीरी व मदरसा काश मियां दारुल उलूम देवकली घोसियाना लखीमपुर खीरी एवं मदरसा अजीजा मेमोरियल दर्शगाह निश्मां लखीमपुर सिंघानिया खीरी का भी औचक निरीक्षण किया गया।
