रिपोर्ट – जसकरण लाल
धौरहरा खीरी।बसपा विधानसभा प्रभारी एडवोकेट सुरेंद्र कुमार आजाद के नेतृत्व में सपा छोड़ हाथी पर सवार हुए तमाम मुस्लिम समाज के लोग
एडवोकेट सुरेंद्र कुमार आजाद ने कहा कि जब-जब सपा की सरकार आई है भाजपा मजबूत हुई और अगले चुनाव पर भाजपा सत्ता पर काबिज हुई इसलिए 2027 के विधानसभा आम चुनाव में आप सब लोग एकजुट होकर बसपा को वोट दें ताकि प्रदेश में भाजपा को सत्ता से बाहर किया जा सके जब-जब मुस्लिम समुदाय ने बसपा को वोट किया है उसका मान सम्मान और प्रतिनिधित्व सदन में बेहतर रहा है इस दौरान जिला पंचायत सदस्य के पुत्र कासिम अली ,इरफान ,इमरान, इरशाद ,मुस्ताक, वसीम ,कलीम, समीम आदि सैकड़ो लोगों ने विधानसभा प्रभारी एडवोकेट सुरेंद्र कुमार आजाद के नेतृत्व में बसपा का दामन थामकर डॉक्टर अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस दिवस बनाने की शपथ ली

