रिपोर्ट – पंकज कुमार
मितौली-खीरी।जिले की विकास खंड मितौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत सलाहपुर ग्रंट के लोहिया घाट के कठिना नदी के किनारे पड़ी पौराणिक पवित्र भूमि नवरात्रि के पवित्र दिन पर मां भगवती मंदिर की नींव भूमि पूजन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनी रामपाल बाबा राजगिरी के कर कमलों द्वारा पंडित कुलदीप मिश्रा के द्वारा विधि विधान मंत्रो का उच्चारण करके शुभारंभ किया गया। जिसके बाद 101 कन्याओं को बुलाकर कन्या भोज कराया। जो लोगों की माने तो लोग बताते हैं कि यहां पर बहुत पुराने समय लगभग 180 साल पहले इस भूमि पुजारी रहे बाबा स्वर्गीय नंदलाल दास के द्वारा पूजा अर्चना हुआ करती थी। जिससे यह लगातार एक पूजा अर्चना के लिए पवित्र भूमि जाने-जाने लगी।और यहां पर बहुत पुराने समय पहले जो पुजारी रहा करते थे उनका कंकाल खड़े अवस्था में इसी भूमि से लोगों को मिला था।जो कभी चर्चा का विषय बना था लेकिन आज उसे पवित्र भूमि को बनाने के लिए मां भगवती मंदिर का निर्माण ग्राम प्रधान की अथक पहल व ग्राम समाज के सहयोग से एक मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। जो इसी भूमि पर मां भगवती के नाम से पूजा हुआ करती थी आज यह मां भगवती के नाम से मंदिर का निर्माण होने जा रहा है जो आने वाले समय में एक भव्य मंदिर बनकर तैयार होगा। लोग बताते हैं इस भूमि पर मां भगवती मंदिर की पूजा करते-करते कई बाबाओ ने अपना त्याग बलिदान दिया है जो अब समस्त ग्रामवासी व क्षेत्र वासियों के सहयोग से मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। जिससे ग्राम प्रधान के प्रति इस पहल से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

