मैनेजमेंट संपादक – रजनीश कुमार गौतम
मितौली खीरी। कस्बा स्थित केदार सिंह मेमोरियल इंटर कालेज में विद्यालय के छात्रों द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का किया आगाज। विद्यालय के कक्षा 9 व कक्षा 10 के बीच मैच खेला गया जिसका उद्धघाटन विद्यालय के संस्थापक एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख बलबीर सिंह चौहान के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय मिश्रा, उप प्रधानाचार्य भानू तिवारी व खेल शिक्षक अभिषेक वर्मा, दुर्गेश गुप्ता सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाये उपस्थिति रहे।
दोनों टीमों के बीच 10,10 ओवर का मैच खेला गया जिसमे कक्षा 9 की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया, कक्षा 10 की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 160 रन का लक्ष्य रखा।कक्षा 10 की तरफ से टीम में सर्वाधिक स्कोर विशाल राठौर ने 32 गेंदों पर 98 रन बनाए जिसमें 9 छक्के व 6 चौके शामिल थे कक्षा 9 की टीम की तरफ से सर्वाधिक विकेट शौर्य सिंह ने लिया तीन ओवर में 45 रन खर्च करके दो विकेट लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी कक्षा 9 की टीम ने 10 ओवर में मात्र 82 रन ही बना सकी जिसमें सर्वाधिक रन सौर्य सिंह ने बनाये ,कक्षा 10 की टीम में सर्वाधिक विकेट हर्षित पाल ने लिए कक्षा 10 के विशाल राठौर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया और पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कक्षा 10 और कक्षा 11 के बीच में फाइनल मैच कल सुबह 10:00 बजे से खेला जाएगा।
मैच मे अंपायर की भूमिका अभिषेक वर्मा व दुर्गेश गुप्ता ने निभाये ।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र छात्राएं एवं समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

