रिपोर्ट – अंजनी देवी (एंकर )
लखीमपुर खीरी। डेंगू, मलेरिया सहित सामान्य बुखार के प्रसार को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ कैंप लगाए जा रहे हैं। बुधवार को सीएचसी बेहजम, फुलबेहड़, गोला व निघासन के अंतर्गत हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया है।
सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि सीएचसी बेहजम के अंतर्गत गांव अकबरपुर में हेल्थ कैंप लगाया गया, जिसमें 62 मरीजों को देखा गया। इनमें से 42 मरीज सामान्य बुखार से पीड़ित मिले। मलेरिया की 36 जांच कराई गई, जिनमें दो लोग पॉजिटिव मिले। वहीं डेंगू की 14 जांच कराई गई, जिनमें कोई भी पॉजिटिव नहीं मिला। इसी तरह ग्राम सरैया में कुल 58 मरीज देखे गए, जिनमें सामान्य बुखार के 26 मरीज मिले। मलेरिया से संबंधित 24 लोगों की जांच कराई गई जो सभी नेगेटिव रहीं। वही डेंगू से संबंधित 16 जांच हुई यह भी सभी नेगेटिव रहीं। इसी तरह सीएचसी फूलबेहड़ के गांव कंचनपुर में 75 मरीजों को देखा गया, डेंगू व मलेरिया से संबंधित 45 जांच कराई गई जो सभी नेगेटिव रहीं। यहां सामान्य बुखार के 39 मरीज मिले। इसी तरह गांव ओदलहना में कुल 54 मरीज देखे गए, 27 की डेंगू का मलेरिया संबंधी जांच कराई गई जो सभी नेगेटिव थीं। यहां सामान्य बुखार के 27 मरीज मिले। इसी तरह गोल के रायपुर व निघासन के महाराजगंज में भी हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। सभी जगह बुखार से पीड़ित मरीजों को दवाओं का वितरण भी किया गया।

