रिपोर्ट – रोहित अर्कवंशी
ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक जंग बहादुरगंज अवनीश चन्द्र तिवारी ने अजबापुर मिल के अंतर्गत चल रहे सर्वे सट्टा प्रदर्शन का रीजन मैगलगंज के अंतर्गत ग्राम कुकरगोती मे औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौक़े पर उपस्थित किसानो से सर्वे सट्टा प्रदर्शन की जानकारी ली और किसानों से अनुरोध किया की वह अपने सर्वे को भली भांति जाँच ले यदि कोई समस्या है तब तुरंत अपनी शिकायत दर्ज करा दें,जिससे जल्द से जल्द समाधान कराया जा सके। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक द्वारा बाद मे ग्राम ढख़ौरा में प्रगतिशील गन्ना किसान अखिलेश कुमार सिंह और छत्तापुर के ज्योति प्रकाश सिंह के शरदकालीन अगेती प्रजाति 0238 के प्रदर्शन प्लाटो का भी निरीक्षण किया गया। प्लाटो में अब तक गन्ने की दो बंधाई देखकर उन्होंने किसानो की हौसला अफजाई की। रीजनल हेड रमेश चौधरी ने किसानो से गन्ना गिरने से बचाने के लिये गन्ना बंधाई करने व मिट्टी चढ़ाने पर जोर दिया।निरीक्षण के दौरान जोनल इंचार्ज अरविन्द सिंह, कामदार बन्नी सिंह,प्रभाकर यादव, अतीश यादव और सहित तमाम किसान मौजूद रहे।

