रिपोर्ट -पंकज कुमार
लखीमपुर खीरी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चलाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का स्थलीय निरीक्षण करने सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ब्लॉक फूलबेहड़ के अंतर्गत बाढ़ राहत चिकित्सा चौकी मीलपुरवा पहुंचे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएमओ डॉ प्रमोद कुमार वर्मा और सीएचसी फूलबेहड़ अधीक्षक डॉ पवन मौजूद रहे।
ब्लॉक फूलबेहड़ के अंतर्गत बाढ़ राहत चिकित्सा चौकी मीलपुरवा मे बनाई गई है। जहां पर बाढ़ के दौरान होने वाली बीमारियों सहित सर्प दंश व किसी भी जहरीले जानवर के काटने पर तत्काल प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई है। इन बाढ़ राहत चिकित्सा चौकियां पर दवाइयां की भी व्यवस्था की गई है। गुरुवार को सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता द्वारा मीलपुरवा बाढ़ राहत चिकित्सा चौकी का लगभग दोपहर 2.30 बजे औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सीएचओ व एएनएम सहित स्वास्थ्य पर्यवेक्षक ड्यूटी पर मौजूद मिले। 45 मरीजों को उपचार व दबाए वितरित की जा चुकी थीं।

