रिपोर्ट पंकज कुमार
पलिया भीरा मार्ग तीन दिनों से हो रही अत्यधिक बारिश व बनबसा द्वारा पानी छोड़ने के कारण शारदा नदी अपने खतरे के निशान से ऊपर आ गई है।
जिसके फलस्वरूप पलिया भीरा NH= 731 मार्ग पर बाढ़ के पानी का प्रवाह अधिक होने के कारण चीनी मिल के सामने पलिया भीरा संपर्क मार्ग व रेल मार्ग पर यातायात जारी रखने से जान माल के खतरे की संभावना है।
अतः जनप्रतिनिधिगण बस/ट्रक यूनियन से वार्ता कर पलिया भीरा मार्ग पर यातायात आज दिनाक 08/7/24 को समय 11:00 बजे से प्रतिबंधित किया जा रहा है।पलिया से लखीमपुर आने जाने के लिए वैकल्पिक रूट पलिया से निघासन ढकेरवा होते हुवे महेवागंज डायवर्ट किया गया है।आम जन मानस से अगले दो दिन तक आकस्मिक स्थिति में ही उक्त सड़क मार्ग से परिवहन का अनुरोध किया गया है।
आकस्मिक सहायता के लिय UP 112 पर भी सूचना दे
🙏
SHO पलिया

