पंकज कुमार (चीफ एडिटर )
मितौली खीरी। थाना क्षेत्र मितौली के ग्राम भंडेबरा में नहर के पास से लापता हुए 5 वर्षीय मासूम को ढूंढने पहुंचा बाढ़ राहत दल, स्टीमर की सहायता से नहर में सर्च आभियान चल रहा है
भंडेबरा के रहने वाले अक्षय कुमार पुत्र रामनिवास उम्र लगभग 5 वर्ष गांव से कुछ दूरी पर गांव के ही रहने वाले अनिल के चार वर्षीय बेटे आर्तिके के साथ स्कूल के ठीक सामने नहर किनारे सौंच के लिए खेत पर गया था जबकि आर्तिके घर लौट कर वापस आया और अक्षत लौट कर नहीं आया। जहाँ परिजनों का आरोप है कि हमारा लड़का लौट कर नहीं आया। दूसरा गांव का लड़का वापस लौट कर आया। तुरन्त ग्रामीणो के सहयोग से खोज बीन सुरु की गयी कहीं पता नहीं चला। जिससे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पहले दिन जाल डालकर नहर में काफी खोजबीन की गई जिसके बाद दूसरे दिन स्टीमर टीम की मदद से नहर में काफी तलाश की गई। लेकिन स्टीमर टीम के हाथ खाली निकले। जबकि इससे पहले भी एक लड़के की डूब कर जान चली गई थी। आखिर हर बार इनका ही लड़का क्यों डूब कर बार बार इनके ही लड़को की क्यों मौते हो रहीं हैं आखिर क्यों। इसके पीछे कहीं किसी की कोई साजिश तो नहीं हैं उप जिलाधिकारी मितौली विनीत कुमार उपाध्याय, कोतवाली प्रभारी मितौली राजू राव अपने फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के साथ इधर-उधर काफी तलाश की लेकिन लड़के का कहीं पता नहीं लगा है। इस संबंध में मितौली थाने पर परिजनों ने लिखित में सूचना दी है।

