संजीवनी सेवा संस्थान ट्रस्ट के कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे भारतीय किसान यूनियन ‘इंडिया’ के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष देवव्रत धामा मुख्य अतिथि रहे और आयोजन ममता सिंह के द्वारा भा•की•यू ‘इंडिया’ के युवा राष्ट्रीय सचिव व संजीवनी ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट संजीव कौशिक के नेतृत्व में किया गया।
संगठन को मज़बूती देते हुए युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष देवव्रत धामा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेंद्र पहलवान की संस्तुति पर प्रदीप शर्मा को प्रदेश सचिव पश्चिम ऊ•प्र और भा की यू इंडिया की युवा कार्यकारिणी में ममता सिंह को राष्ट्रीय सचिव, ऋतू सिंह को सदस्य व संदीप सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश नियुक्त किया,
देवव्रत धामा सभी नये पदाधिकारियों को जोड़ते हुए उत्साहित और संतुस्ट नज़र आये उन्हीने अपने वक्तव्य में सभी नये पदाधिकारियों को एकजुटता से मिलकर किसानों, मज़दूरों के मुद्दों पर गंभीर रहने और संगठन के प्रति निष्ठांवन रहने का मूलमंत्र दिया और वादा लिया को ये सभी मिलकर यूनियन की नीतियों को गाँव, देहात तक पहुंचाएंगे। एडवोकेट संजीव कौशिक के कहा की एक एक कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी से यूनियन की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएंगे और हाई कमान के आदेश पर किसानों मज़दूरों की जब जैसी मदद का आवहाँ होगा तन मन धन से उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में संजीवनी संगठन के सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

