फरवरी को संयुक्त जन अधिकार मोर्चा ने उपजिलाधिकारी महोदया मोदीनगर पूजा गुप्ता को मोदीनगर की 26 कॉलोनीयों से सम्बंधित आदेशों एवं आख्याओं का 180 पेजों का एक बंच सौंपा,
ज्ञात हो पिछले उपजिलाधिकारी संतोष कुमार राय ने मोदी ग्रुप के प्रतिनिधियों और जन अधिकार मोर्चा के पदाधिकारियों की त्रिपक्षिय वार्ता कराई थी जिसमे मोर्चा के संयोजक देवव्रत धामा व तेजपाल पोसवाल, ऋषिपाल त्यागी, चौ•कृष्णपाल सिंह, विनय मिश्रा आदि सहसंयोजकों से सहमति जताते हुए एवं मोदी समूह के प्रतिनिधियों को फाटकारते हुए सवाल किया था की इसमें मोदि इतना समय क्यों लगा रहे हैं बताओ इनको मालिकाना हक़ कब दोगे और मोर्चे से कार्यवाही के लिए 7दिन का समय मांगा था लेकिन चौथे दिन ही मोदी समूह द्वारा एसडीएम का ट्रांसफर करा दिया गया।
वर्तमान उपजिलाधिकारी ने पहली मुलाक़ात में मोर्चा से कागज़त की समरी की डिमांड की थी जो आज 180पेजो के रूप में मोर्चे के द्वारा जिलाधिकारी पूजा गुप्ता को सौंप दी गई। मोर्चा ने 12फरवरी से धरने की घोषणा की।
जिसमे नवनीत तोमर, अभिषेक खन्ना, एडवोकेट संजीव कौशिक, संतोष पाण्डेय, एड• मोहित बंसल, बिशनपाल भारती, उत्तम त्यागी, हारुन, अजय भारती, किशन सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

