पंकज कुमार गौतम
मितौली खीरी। विकासखंड मितौली सभागार उप जिलाधिकारी विनीत कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में समस्त जन सेवा केंद्र संचालकों की बैठक बुलाई। जहां बैठक मेंआवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उन्होंने कहा की जो भी जनसेवा केंद्र संचालक जिस क्षेत्र पर उनकी आईडी बनाई गई है।वह अपने क्षेत्र पर कार्य करेंगे। अगर कोई जन सेवा केंद्र अन्य किसी जगह पर बैठकर काम कर रहा है। तो मेरे द्वारा चेक किया जाने पर किसी अगर पाया जाता है तो उसकी आईडी निरस्त करते हुए उसे पर कार्रवाई की जाएगी। और अगर कोई जन सेवा केंद्र संचालक अगर फर्जी डॉक्यूमेंट लगाकर या एडिट कर आवेदन करता है। तो उसे पर कार्रवाई की जाएगी। और तीसरी बात आवेदन फॉर्म भर भरकर तुरंत फीस काटेंगे।
समस्त केंद्र संचालक ध्यान दें किसी भी आईडी पर पेंडिंग आवेदन नहीं होना चाहिए।
ऐसे ही इन जन सेवा केंद्र संचालकों की आईडी बंद की गई है इन्होंने अपने डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से आवेदन तो कर दिया लेकिन उसकी फीस नहीं काटी आवेदन डिस्टिक पोर्टल पर लंबित रहा फिर 15 या 1 माह में फीस कटाया था। उप जिलाधिकारी मितौली ने ईडीएम खीरी को केंद्र संचालक किरत कुमार,राहुल कुमार, सुधीर कुमार वर्मा को नोटिस जारी करने को कहा हैं।
इस अवसर पर संतोष कुमार शुक्ला तहसीलदार,नायब तहसीलदार अखिलेश मौर्य,रामगोपाल,प्रशांत कुमार वर्मा सहित जन सेवा केंद्र संचालक मौजूद रहें।

