पंकज कुमार गौतम (मुख्य संपादक )
मितौली खीरी। विकास खंड मितौली के सामने स्थित मेला मैदान में मितौली महोत्सव पौराणिक मेला श्री धनुष यज्ञ का शुभारंभ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर नें फीता काटकर मितौली महोत्सव का शुभारंभ किया।
मितौली महोत्सव का फीता काटकर शुभारंभ करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगुल किशोर ने कहा आज मेले का शुभारंभ करते हुए मुझे अपार खुशी महसूस होती है बड़े गौरव की बात है मैं मितौली पढ़ने आता था तब से मितौली मेला महोत्सव मेला श्री धनुष यज्ञ देखकर अपार खुशी हो होती थी मितौली मेला गांव और क्षेत्र के लोग स्वयं मेला खेलते थे जिस दिन धनुष भंग की लीला होती थी उस दिन गांव और क्षेत्र के लोग अपनी बैलगाड़ी, कुर्सी, चटाई बिक्षाकर पहले से ही जगह कबर कर लेते थे और सपरिवार मेला सृद्धा भाव से देखते थे। मेला आयोजन मास्टर दिनेश कुमार ने बताया की 13 जनवरी से 27 जनवरी 2024 तक श्री गोविंद गोपाल लीला संस्थान निर्देशक स्वामी कन्हैया लाल दत्तात्रेय की रासलीला रासलीला मंडल के द्वारा दिन में रामलीला और रात्रि में रासलीला के माध्यम से दिखाई जाएगी 28, 29 जनवरी को झांकी सहित भजन जागरण का कार्यक्रम होगा और 1 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा इस अवसर पर ग्राम प्रधान मितौली नीरज कश्यप,पर।प्रदीप कुमार शुक्ल,व्यवसायु संजय वर्मा, गोर्धन लाल गुप्त, योगेंद्र कुमार मिश्रा पप्पू, विपिन कुमार दीक्षित, अशर्फी पाल सहित क्षेत्र के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।

