मितौली।धौरहरा लोकसभा क्षेत्र की कस्ता विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनकर तैयार हुई मैगलगंज लखीमपुर मार्ग से जगजीतपुर सड़क का लोकार्पण धौरहरा सांसद रेखा अरुण वर्मा द्वारा किया गया।
जहां सलाहपुर गाँव के अम्बेडकर में पहुंची धौरहरा सांसद रेखा अरुण वर्मा नें तथागत गौतम बुद्ध व अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।
वहीं जिसके बाद में मंच का संचालन अनिल शुक्ला द्वारा किया।
जहाँ भाजपा कार्यकताओं व महिलाओं नें सांसद को पुष्पगुछ देकर जोरदार सावगत किया।
जिसके बाद सांसद नें कार्यक्रम को सबोधित करते हुए परम पूज्य बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर गौतम बुद्ध के विचारों को लेकर कहा कि आज बड़े सौभाग्य की बात है कि सलाहपुर गांव में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क में आने का अवसर मिला है। यहां के लोगों से मिलकर बहुत खुशी हुई है कि यहां की महिलाएं पुरुष इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए काफी संख्या में एकत्रित हुए हैं। मैं आप सभी को बताना चाहूंगी कि भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान कार्ड, पीएम विश्वकर्म योजना सहित अनेको योजनाएं चलाई जा रही है जो गिनाते -गिनाते काफी समय बीत जाएगा।
जब से देश आजाद हुआ इससे पहले इतनी सरकारें रहीं इतना विकास कार्य नहीं कराया जा सका जो भाजपा सरकार द्वारा इस समय विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जहां आज प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मैगलगंज से जगजीतपुर संपर्क मार्ग जिसके लंबाई 8.900 किलोमीटर स्वीकृत की गई थी। जिसकी लागत 793.12 लाख में बनकर तैयार हुई।
वहीं इस कार्यक्रम में पहुंची जनता जनार्दन की समस्याओं का समाधान करते हुए अन्य समस्याओं को जल्द निस्तारण कराने के लिए आश्वासन दिया।
इस कार्यक्रम के आयोजनकर्ता जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद्र पुष्कर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनीरामपाल,अवधेश कुमार पप्पू,प्रधान प्रतिनिधि दिनेश कुमार मास्टर,विपुल पटेल,सहित सम्मानित लोग मौजूद रहे।

