गाजियाबाद कलेक्ट्रेट पर चंपारण सत्याग्रह के नाम से रिटायर्ड कर्नल राम महर मालिक व देवव्रत धामा के नेतृत्व में चल रहे पेंडिंग भर्तियों के अभ्यर्थियों के धरने को भारतीय किसान यूनियन इंडिया ने अपना समर्थन दिया, भारतीय किसान यूनियन इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेताजी ने सभा को संबोधित करते हुए अभ्यर्थियों से वादा करते हुए और सरकार को चेताते हुए कहा की भारतीय किसान यूनियन इंडिया उन्हें अपना पूर्ण समर्थन देती है या तो केंद्र सरकार इनकी पेंडिंग भर्ती पूरी करे नहीं तो इस धरने पर सैंकड़ों की संख्या में किसान छात्रों की इस लड़ाई को भी काले कृषि कानूनों के खिलाफ हुए धरने की तर्ज पर करने के लिए मजबूर होंगे, यूनियन के कार्यकर्ता सैंकड़ों की संख्या में गाजियाबाद कलेक्ट्रेट पर इकट्ठे हुए और नारे लगाते हुए जिला मुख्यालय का घेराव किया और जिलाधिकारी गाजियाबाद की अनुपस्थिति में एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेंद्र पहलवान ने छात्रों का समर्थन करते हुए उनकी भर्ती पूरी करने की मांग की ऐसा न होने पर बहुत बड़ा भारत में आंदोलन करने की बात की और छात्रों को पूरी तरह सहयोग करने का वादा किया और हाड़कंपाने वाली ठंड में भी धरनारत युवाओं के लिए कोई भी सुविधा ना देने पर लोकल प्रशाशन की निंदा करते हुए धरने पर अलाव, पानी और प्रसाधन की व्यवस्था और टेंट लगाने की अनुमति की मांग की, सभा का संचालन राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष देवव्रत धामा व आनंद विकल ने किया ।
अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष साकिब सईद, जिला अध्यक्ष रवि प्रधान, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरुण बैसला, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोहित बैसला, अनिल बैसला, युवा पश्चिम अध्यक्ष प्रिंस पावटी, मेरठ जिला अध्यक्ष रितीन गुर्जर, राष्ट्रीय महासचिव गजेंद्र मुदगल, नोएडा युवा अध्यक्ष अनुज यादव, उपाध्यक्ष चमन प्रधान, संगठन मंत्री संजीव राणा, मोनू गिरि, प्रदेश सचिव अक्षय चौधरी, अनिल बैसला और सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

