मितौली खीरी। विकासखंड मितौली के सामने स्थित मेला मैदान से पौराणिक मेला धनुष यज्ञ महोत्सव के अंतर्गत भूमि पूजन, ध्वजारोहण, शिव बारात गाजे बाजे के साथ निकल जाएगी
पौराणिक मेला महोत्सव धनुष यज्ञ के आयोजक पूर्व ग्राम प्रधान मितौली मास्टर दिनेश कुमार, ग्राम प्रधान मितौली नीरज कश्यप ने बताया कि पौराणिक मेला महोत्सव का शुभारंभ 26 दिसंबर 2023 दिन मंगलवार को भूमि पूजन, ध्वजारोहण, के पश्चात शिव बारात गाजे बाजे के साथ मितौली क्षेत्र में धूम धाम से निकाली जाएगी मेला आयोजक ने बताया की दिन में दरभंगा बिहार की मशहूर रामलीला, रासलीला नाटक पार्टी के द्वारा दिन में रामचरित मानस के माध्यम से और रात्रि में कृष्ण चरित्र के माध्यम से धार्मिक लीलाएं दिखायी जाएंगी और उसके बाद मेला प्रांगण में बने सुंदर पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बच्चों का कार्यक्रम, अंतरराष्ट्रीय जागरण अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धार्मिक आयोजन किए जाएंगे और अंत में अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन के साथ मेले का समापन किया जाएगा। मेला आयोजन मास्टर दिनेश कुमार ने क्षेत्र वासियों, ग्राम पंचायत वासियो, ग्राम वासियों को सपरिवार आमंत्रित करने के साथ-साथ समस्त धर्मानुरागी सज्जनों से शिव बारात में सादर सपरिवार आमंत्रित किया है।

