मितौली खीरी। केदार सिंह मेमोरियल इण्टर कॉलेज में क्रिसमस दिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया । इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक ब्रजेश सिंह ,ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय मिश्रा, उपप्रधानाचार्य भानू तिवारी ने बच्चों को क्रिसमस के बारे में बताया ,साथ ही छात्र छात्राओं को उपहार भी दिए। इस अवसर पर इन्चार्ज रीतू श्रीवास्तव तथा शिक्षिका छाया राजपूत सहित समस्त शिक्षक व शिक्षिकायें उपस्थित रहे।

