मितौली खीरी विकासखंड मितौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली में प्रत्येक रविवार को होने वाले मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के सभी पांचो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अधीक्षक डॉ देवेन्द्र सिंह के संरक्षण में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्लुआमोती में 34 मरीज , ककरहा में 31 मरीज, संडिलवा में 56 मरीज, चुरईपुरवा में 60 मरीज, कैमहरा में 47 मरीज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली में 102 मरीजों को स्वास्थ्य मेले में जांच के साथ स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की गई। सभी मरीजों को उचित परामर्श के साथ निशुल्क दवाएं वितरित की गई।

