पंकज कुमार गौतम (मुख्य संपादक)
मितौली खीरी । ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन (ऐप्जा) के चेयरमैन रविन्द्र मिश्रा एवं चीफ को-आर्डीनेटर अनुराग एम सारथी के दिशानिर्देशों पर मितौली कस्बा
तहसील इकाई ऐप्जा की आवश्यक बैठक ऐप्जा कार्यालय पर आयोजित की गई ।जिसमें आगामी 20,21,22 दिसंबर 2023 को प्रस्तावित रथ यात्रा को सफल बनाने हेतु मितौली तहसील इकाई का गठन किया गया। साथ ही अन्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा भी की गई।
तीन दिवसीय रैली को सफल बनाने हेतु कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी व दायित्व देने हेतु एक आवश्यक बैठक की गई। जिसमें निम्न तहसील के पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। समस्त सदस्यों ने ध्वनिमत से समर्थन दिया। संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शुक्ला, अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह, उपाध्यक्ष, पंकज अवस्थी, सुरेंद्र प्रताप सिंह, रामचंद्र मंगलेश पंकज गौतम को कोषाध्यक्ष कय्यूम अली मीडिया प्रभारी व संगठन मंत्री संदीप कुमार गुप्ता, महामंत्री विपनेश अवस्थी, मंत्री सचिन पांडे को संयुक्त मंत्री कमलेश पाल , महासचिव विकास शुक्ला, सचिव जितेंद्र बाजपेई, संयुक्त सचिव एलपी राठौर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय यादव को नियुक्त किया गया। वहीं निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की सपथ प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने दिलाते हुए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर मिष्ठान खिलाकर रैली को सफल बनाने हेतु जिम्मेदारी तय की ,तहसील अध्यक्ष मितौली विष्णु प्रताप सिंह ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई देते हुए मंगलमय भविष्य की कामना की इस अवसर पर एफजा संगठन तहसील इकाई मितौली के समस्त पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे

