पंकज कुमार गौतम (मुख्य संपादक)
लखीमपुर खीरी। नवागंतुक एसओ हनुमंत लाल तिवारी ने थाना खीरी का चार्ज ग्रहण किया और मीडिया बंधुओ के साथ बैठक की बताते चलें इससे पहले भी हनुमंत लाल तिवारी कई थानों का चार्ज संभाल चूके है तिवारी अपनी पुलिसिग को लेकर हमेशा चर्चा में रहें हैं तिवारी ने मीडिया से रूबरू होने के बाद बताया कि जनता के साथ न्याय हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी जो हमेशा मैं करता आया हूं। गस्त को लेकर उन्होंने बताया कि ड्यूटी को लेकर न मैं कोताही करता हूं और ना हि मैं ड्यूटी में कोताही बर्दाश्त करता हूं क्योंकि ड्यूटी ही मेरे लिए सर्वोपरि है रही बात अपराधियों की तो अपराधियों की मेरे थाना क्षेत्र में कोई जगह नही है अगर कोइ अपराध करेगा तो उसे कानून के दायरे में रहकर कार्यवाही करवाना भी मेरी प्राथमिकता रहेगी।

