आज मोदीनगर स्थित कमल इण्टर कॉलेज में प्रधानाचार्य कालूराम धामा जी व संपूर्ण स्टाफ के द्वारा परम् पूज्य बोधिसत्व विश्व रत्न, भारत रत्न, बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर, नारी के मुक्तिदाता, भारत के भाग्य विधाता, संविधान के निर्माता के परिनिर्वाण, स्मृति दिवस, संकल्प दिवस, प्रेरणा दिवस मनाया गया जिसमे धामा जी के साथ साथ सभी अध्यापकों व छात्रों ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला व छात्रों को उस महान व्यक्तित्व के बारे में जानकारी दी एवम उनकी तस्वीर पर फूल चढ़ाकर कोटि कोटि नमन करते हुए राष्ट्र की तरफ से कृतज्ञता जाहिर की।
इस अवसर पर निधि धामा, प्रिया शर्मा, नेहा सेठिया, श्रेया शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, शिल्पा चौधरी, मानसी, दिव्या, सोनम, शिवानी, मीनाक्षी बैंसला, सुरभि, कोमल, विष्णु शर्मा आदि शिक्षक मुख्य रूप से मौजूद रहे।

