पंकज कुमार गौतम( मुख्य संपादक )
मितौली खीरी।मितौली विकासखंड क्षेत्र के चुरई पुरवा गांव के भीमराव अंबेडकर पार्क में 67वाँ महापरिनिर्वाण दिवस पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्य सभा सांसद जुगुल किशोर के भतीजे ग्रामप्रधान करुणेश कुमार की अगुवाई में केंडल जलाकर सैकड़ो की संख्या में भावभीनी श्रद्धांजलि एवं उनके चरणों में पुष्प अर्पित किया।
वहीं उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुष जिन्होंने हम लोगों के लिए भारत का संविधान दिया उस संविधान में संवैधानिक अधिकार दिए आज हम उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर क्या उनके लिए एक कैंडल नहीं जला सकते क्योंकि उन्होंने अंधेरे में रहकर हम लोगों को आज उजाला दिया है। ऐसे अवसर पर आज कैंडल जलाकर उनका भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण 6 दिसंबर 1956 को दिल्ली स्थित उनके घर पर हुआ था यानी आज उनकी पुण्यतिथि है उनकी पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के तौर पर मनाया जाता है। महापरिनिर्वाण दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि दलितों की स्थिति में सुधार लाने के लिए उन्होंने काफी काम किया और छुआछूत जैसी प्रथा को खत्म करने में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई थी।इसीलिए उनको बौद्ध गुरु भी माना जाता है। उनके अनुयायियों का मानना है कि भगवान बुद्ध की तरह ही काफी प्रभावी और सदाचारी थे उनका मानना है कि डॉक्टर अंबेडकर निर्वाण प्राप्त हो चुके हैं यही वजह है कि उनकी पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के तौर पर मनाया जाता है
इसीलिए अंबेडकर के अनुयायियों और अन्य भारतीय नेता इस मौके पर चैत्य भूमि जाते हैं और भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब परम पूज्य बोधिसत्व डॉ भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देते हैं।

इस अवसर पर रविद्र चौधरी ऊर्फ सज्जन लाल,पंकज कुमार गौतम,संतोष कुमार,पप्पू अंकुश कुमार,रजत सिंह,शिवम सिंह,श्यामू कुमार बालक राम साहित सम्मानित लोग मौजूद रहे।

