निघासन खीरी। सिंगाही क़स्बे में चल रहे भारत रत्न डाक्टर एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल आल इण्डिया फुटबाल टूनार्मेंर्ट के दूसरे दिन फुटबाल ग्राउड पर तीन मैच खेला गाए जिसमें सिंगाही इलेवन, गोरखपुर और धनबाद की टीम विजय हुई, क़स्बे मे शुरू हुए सात दिवसीय भारत रत्न डाक्टर एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल आल इण्डिया फुटबाल टूर्नामेंट में फुटबाल का लुत्फ उठाने वाले दर्शकों से खचाखच भरे खेल मैदान पर पहला मैच सिंगाही इलेवन और मुम्बई के मध्य खेला गया। खेल के 18वें मिनट पर सिंगाही इलेवन के खिलाड़ी अम्मार ने पहला गोल किया, इस का जवाब देते हुए मुम्बई टीम के खिलाड़ी जंग खोकन ने 24वें मिनट पर गोल मार दिया। दूसरे हाफ के 10वें मिनट पर सिंगाही इलेवन के खिलाड़ी तारीक ने दूसरा गोल मारा मुम्बई की टीम को एक गोल पर सन्तोष करना पड़ा। मैच को सिंगाही इलेवन की टीम ने 1-2 से जीत लिया। दूसरा मैच हिमाचल प्रदेश क्लब वर्सेस गोरखपुर के बीच खेला गया। इस मैच में पहले हाफ में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। दूसरे हाफ में गोरखपुर टीम के खिलाड़ी तारिक़ ने 13वें व 15वें मिनट पर दो गोल मारा हिमाचल प्रदेश के कोई गोल नही कर पाई मैच को गोरखपुर की टीम ने 2-0 से जीत हासिल की मैन ऑफ द मैच नूरूद्दीन को मिला। तीसरा मैच स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ क्लब व धनबाद के मध्य खेला गया। पहले हाफ में लखनऊ खिलाड़ी रोहित मदेसिया ने खेल शुरुआती दौर 8वें मिनट पर पहला गोल मार दिया। वहीं दूसरे हाफ खेल के अंतिम समय के 27वें मिनट में धनबाद के खिलाड़ी मिनाल ने भी एक गोल दाग कर अपनी टीम को बराबरी पर ले आई। जिससे दोनों टीमें बराबरी पर होने के बाद टाईब्रेकर में धनबाद की टीम ने मैच को 5-4 से जीत लिया। टूर्नामेंट के आयोजक मोहम्मद क़य्यूम ने बताया कल दस बजे से तीन मैच खिलाये जाएंगे। कमेंट्रेटर मोहम्मद सईद व सय्यद दिलशाद ने आंखों देखा हाल सुनाया। इस मौके पर आज के मुख्य मेहमान डॉ एमआर सेठी, रमेश सिंह, दीप शाह, डॉ एनयू खान सुधीर सिंह, कुलदीप सिंह, परमजीत सिंह, हरिकृष्ण जोशी, उत्तम सोनी, संजीत जैन, हरीश रस्तोगी, सभासद धुरुव कुमार, सलाउद्दीन अंसारी, नरेंद्र गुप्ता, सूरज कनौजिया, राहूल गुप्ता, राम नरेश गुप्ता के साथ हजारों की संख्या में बैठे लोगों ने आज क़स्बे के फुटबाल ग्राउड पर भारत रत्न डा0 एपीजे अबदुल कलाम मेमोरियल आल इण्डिया फुटबाल टूनार्मेंर्ट का लुत्फ उठाया

