पंकज कुमार गौतम( मुख्य संपादक)
मोहम्मदी खीरी, देश के प्रथम राष्ट्रपति बाबू राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिन के अवसर पर बार एसोसिएशन के श्री राम सभागार में अधिवक्ता सभा का आयोजन किया गया ,जिसमें मुख्य अतिथित के रूप में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में अंशुमान मैसी ,तहसीलदार नीलम तिवारी, पुलिस उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता बार अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने की ,सभी ने पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण किया ,वही अधिवक्ताओं ने आए हुए मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियो को बैच लगाकर स्वागत किया ,उसके उपरांत 1992 बैच के पांच अधिवक्ताओं को दर्जा राज्य मंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह और बार अध्यक्ष ने प्रशस्ति पत्र और शाल उढाकर सम्मानित किया , सम्मानित किए गए अधिवक्ताओं में स्वदेश रस्तोगी ,वीरेंद्र पाल सिंह, भूपेश श्रीवास्तव, अजय वर्मा और सुरेश चंद पांडे रहे ,*दर्जा राज्य मंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह ने इस कार्यक्रम की भूरिभूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि यह अधिवक्ता दिवस महत्वपूर्ण दिवसों में से एक है देश के स्वतंत्रता दिलाने में अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान है,आज भी अधिवक्ता समाज को नया दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं ,मैं विधायक बाद में हूं पहले मैं एक अधिवक्ता हूं आपके मान सम्मान में कभी कोई समझौता न किया है न भविष्य मे करूंगा ,हमेशा आपके बीच मौजूद रहकर जनता की सेवा करता रहूंगा* वहीं बार अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह व महामंत्री लालता प्रसाद ने आए हुए सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और आभार व्यक्त किया विशिष्ट अतिथि अंशुमान मैसी ने बार एसोसिएशन मोहम्मदी को ₹1लाख विकास कार्य के करने के लिए दिए, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष प्रदुमन मिश्रा, आदित्य प्रकाश सिंह, वीरेंद्र नाथ गुप्ता, कैलाश चंद त्रिवेदी ,मोहम्मद हसन नकवी, मोहम्मद हाशिम, प्रशांत मिश्रा ,प्रदीप त्रिवेदी, कुलदीप सिंह ,तौफीफ खा, ने भी संबोधित किया, कार्यक्रम में सभी अधिवक्ता मौजूद रहे, कार्यक्रम का संचालन रमाकांत द्विवेदी ने किया

