लखीमपुर खेरी – पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन व मिशन शक्ति अभियान के नोडल अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार के निकट पर्यवेक्षण में “मिशन शक्ति” अभियान के अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं के विरुद्ध घटित होने वाले अपराधों एवं उनके उत्पीड़न की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद खीरी के समस्त थानों पर गठित एन्टीरोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्र के खेतों/बस अड्डा/सार्वजनिक स्थानों/प्रमुख चौराहों/कस्बों/प्रमुख बाजारों/मन्दिर/शिवालयों/शापिंग मॉल आदि के आस-पास गश्त/चेकिंग करते हुए महिलाओं व बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के लिये जागरुक किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 09.05.2022 को थाना पलिया की मिशन शक्ति टीम द्वारा “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत थाना पलिया क्षेत्रान्तर्गत बलदेव वैदिक इण्टर कॉलेज की छात्राओं को पुलिस मित्र के रुप में जागरूक कर अपराध के प्रति सचेत किया उनके सुरक्षा उपचारों के बारे में जागरूक किया महिला उत्पीड़न साइबर क्राइम तथा ठगी के संबंध में विस्तृत चर्चा कर उनके कानूनी अधिकारों व बचने के उपायों से अवगत कराया, थाने में स्थित हेल्प डेस्क की जानकारी दी गई तथा जारी हेल्पलाइन नंबरों 1090,181, 1098, 1930,1076,112 की जानकारी दी गई और मिशन शक्ति को सफल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया l
