मितौली खीरी। मितौली कस्बे के आदर्श इंटर कालेज के निकट मेला मैंदान प्रांगण में चल रहे विराट 24 कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ के चौथे दिन पूर्णाहुति के बाद विभिन्न प्रकार के कराये गये संस्कार जिसमे मुण्डन संस्कार, विद्यारम्भ संस्कार,नामकरण संस्कार,दीक्षा संस्कार पुंशवन संस्कार शान्ति कुंज के प्रशिक्षित आचार्यो द्वारा कराये गए ।
कार्यक्रम के चौथे एवं अंतिम दिन सुबह से कई पारियों में श्रद्धालु भक्तों ने यज्ञ भगवान को आहुतियां प्रदान की गईं। 24 कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा युग ऋषि वेद मूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं परम बन्दनीया माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण व ऋषि तंत्र के मार्गदर्शन में मानव मात्र को विश्वव्यापी संकटों से उबारने एवं सही रास्ते पर चलने का सन्मार्ग मिल सके। इसी मंगलमय उद्देश को लेकर कस्बे में विराट 24 कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महा यज्ञ का आयोजन किया गया । भक्तों ने अपनी अपनी श्रद्धा ,भावना व निष्ठा जोड़ते हुए यज्ञ भगवान से मंगलमय प्रार्थना के साथ आहुतियां समर्पित की थी। शांति कुंज हरद्वार (उत्तराखंड) के प्रशिक्षित आचार्य टोली नायक योगेश पटेल,सहायक विकास भाई एवं गायक महादेव शाहू जी ने सायं कालीन बेला में गायत्री मां के बारे में बताया
गायत्री मंत्र क्या है
गायत्री महामंत्र वेदों का एक महत्त्वपूर्ण मंत्र है जिसकी महत्ता ॐ के बराबर मानी जाती है। यह यजुर्वेद के मन्त्र ‘ॐ भूर्भुवः स्वः’ और ऋग्वेद के छन्द 3.62.10 के मेल से बना है। इस मंत्र में सवितृ देव की उपासना है इसलिए इसे सावित्री भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस मंत्र के उच्चारण और इसे समझने से ईश्वर की प्राप्ति होती है। इसे श्री गायत्री देवी के स्त्री रूप में भी पूजा जाता है।
इस प्रकार कथा सुनाते हुए श्रोताओं को भावविभोर कर दिया तत्पश्चात दीप यज्ञ का कार्यक्रम एवं कन्या भोज तथा टोली विदाई का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का कुसल संचालन आचार्य अमर पाल जी एवं विकास भाई के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार मितौली के तहसील प्रभारी मास्टर कामता प्रसाद मौर्य ने सभी कार्य कर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन कन्या भोज के साथ कराया ।इस अवसर पर पूनम देवी, दिनेश मौर्य, अतुल मौर्य,प्रज्ञा मौर्य, कीर्ति ,गुनगुन ,मीनाक्षी सिंह अक्षरा सिंह, शिल्पी,सास्वत सिंह अनीता ,अपर्णा ,मोनू सिंह,गोलू, नैमिष कुमार, नितिन मौर्य, आनंद कुमार सिंह, आदित्य सिंह राजेश वर्मा, सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में विशेष भागीदारी निभाई।
