मोदीनगर के प्रख्यात समाजसेवी, व्यापारी व किसानों से जुड़े हुए कपूरचन्द सोनी जी को देव धामा (देववृत्त) युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन ‘इंडिया’ के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेन्द्र पहलवान की संस्तुति पर राष्ट्रीय युवा महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गई,
दोनो राष्ट्रीय अध्यक्षों मुनेंद्र पहलवान और देव धामा के साथ राष्ट्रीय महासचिव कुंवर आबिद अली, राष्ट्रीय प्रवक्ता आनन्द विकल, प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र नेता जी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोहित बैंसला आदि ने फूल मालाओं से व यूनियन की टोपी पहनाकर संयुक्त रूप से मनोनयन पत्र सौंपा।
देव धामा ने कपूरचंद सोनी का सभी पदाधिकारियों से परिचय कराते हुए विश्वास जताया कि कपूरचंद सोनी जैसे व्यक्तियों के संगठन से जुड़ने से निश्चित रूप से भाकीयू इंडिया को मजबूती मिलेगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष सुंदर यादव, जिला अध्यक्ष मेरठ रीतिन गुर्जर, जिला अध्यक्ष बुलन्दशहर ऋषि चौधरी, बॉबी गुर्जर आदि मौजूद रहे।

