मितौली खीरी खम्हरिया गांव निवासी श्री कृष्ण वर्मा के मकान में बंधे ममैसी के पड्डे पर जंगली जानवर ने हमला कर अपना निवाला बना डाला।मौत के दिया। मौक़े पर पहुंचे वन विभाग मैगलगंज ने पशु अस्पताल मितौली के डाक्टर द्वारा पोस्टमार्टम कर जांच को भेज दिया।
मितौली क्षेत्र के गांव खम्हरिया में जंगली जानवरों का एक सप्ताह से आतंक चल रहा है बृहस्पतिवार रात गांव के बीच श्री कृष्ण वर्मा के घर बंधे ममैसी के पड्डे को अपना निवाला बना लिया। परिजन सुबह ममैसीयो को देखने गए तौ पड्डे के अवशेष मिले। परिजनों ने बाघ द्वारा शिकार का अंदेशा है वहीं वन विभाग मैगलगंज रेंजर के के सागर डिप्टी रेंजर रवि चंद्र सचान ने मौका मुआयना किया और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है वन विभाग ने लकड़बग्घे की पुष्टि की है वन विभाग ने पशु अस्पताल मितौली के डाक्टर व टीम ने पड्डे का पोस्टमार्टम कर जांच को भेज दिया गया है

