मितौली खीरी। फत्तेपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेहडालाल, अलीनगर के माजरा फत्तेपुर सचिवालय में एसडीएम मितौली विनीत कुमार उपाध्याय ने चौपाल लगाकर पराली प्रबंधन को लेकर किसानों को किया जागरूक पराली व गन्ने की पाती आदि को न जलाने की दी सलाह |
और कूड़ा करकट भी जालना दंडनीय अपराध है। जलाए जाने पर प्रति घटना ₹15000 रुपया तक जुर्माना व FIR हो सकती है और कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा पराली जलाने से पर्यावरण तो प्रदूषित होता है। और साथ ही खेती के लिए उपयोगी किट भी नष्ट हो जाते हैं और भूमि की उर्वरा शक्ति भी कम हो जाती है।और साथ ही किसानों को कंबाइन के साथ एसएमएस लगाना अनिवार्यता की चेतावनी दी
एसडीएम मितौली विनीत कुमार उपाध्याय ने बेहडालाल, अलीनगर फत्तेपुर सचिवालय में पराली जलाने के दुष्प्रभावों, एसएमएस /रीपर लगी कंबाइन हार्वेस्टर मशीन चलाने, डिकंपोज़र के प्रयोग , पराली प्रबंधन के बिंदुओं पर चर्चा की और इस संबंध में जनसंकल्प हेतु बैठक की। बरासत कराने के संबंध में चर्चा हुई जिसमें बरासत कराने के लिए अपने लेखपाल से संपर्क करने के लिए बताया गया। जिसमें क्षेत्रीय लेखपाल राजकुमार,कृष्ण कुमार, मोहनलाल व प्रा. सहायक कृषि रवि शंकर मितौली और ग्राम प्रधान लालाराम जगदीश प्रसाद आदि ग्राम वासी उपस्थित रहे।

