लखीमपुर खीरी। जिला पुरुष चिकित्सालय एमसीएच विंग ओयल में सीएमएस डॉ आईके रामचंदानी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात उनके व एमसीएच विंग अधीक्षक डॉ एके श्रीवास्तव द्वारा गांधी जी का शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। इसके पश्चात सीएमएस डॉ आईके रामचंदानी और सीएमएस डॉ एक श्रीवास्तव सहित बाल रोग विशेषज्ञ डॉ आरपी वर्मा और वरिष्ठ परामर्शदाता एसके मिश्रा द्वारा इमरजेंसी वार्ड, चिल्ड्रन वार्ड, मेल मेडिकल वार्ड, फीमेल मेडिकल वार्ड और जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में जिला पुरुष चिकित्सालय व एमसीएच विंग में तैनात डॉ पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य स्टाफ द्वारा भी गांधी जी व शास्त्री जी की चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया।

