मितौली खीरी | आज 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के शुभ अवसर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशानुसार अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में आज विकासखंड मितौली के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभी ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधानों के अध्यक्षता में आयुष्मान सभा का आयोजन किया गया आयुष्मान सभा में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई एवं उनके आयुष्मान गोल्डन कार्ड तथा आभा आईडी बनाई गई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली में हुई आयुष्मान सभा का शुभारंभ चुरई पूर्व ग्राम प्रधान राम प्रसाद के द्वारा महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार सिंह वीडियो पंचायत शिव शंकर सिंह रहे उनके द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण भी किया गया इस अवसर बीपीएम मोहम्मद तय्यब सिद्दीकी बेम अमित सक्सेना फार्मासिस्ट सचेन्द्र वर्मा एएनएम शिवानी पूजा एवं ग्राम पंचायत मितौली की समस्त आशाएं आदि कर्मचारी उपस्थित रहे

