मितौली खीरी। कस्बा मितौली निवासी पत्रकार अखिलेश मिश्रा के पिता पूर्व अध्यापक राजेंद्र प्रकाश मिश्रा काफी समय से बीमार चल रहे थे रात्रि उनकी हालत काफी बिगड़ गई परिवार वालों ने आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली ले जाया गया जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर देवेंद्र कुमार व उनकी डॉक्टरों की टीम ने तुरंत इलाज किया लेकिन पहले से बीमार होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें नहीं बचा सके और थोड़ी देर बाद मृतक घोषित कर दिया यह खबर जैसे ही गांव और क्षेत्र के लोगों ने सुनी शोक की लहर दौड़ गई पूर्व अध्यापक राजेंद्र प्रकाश मिश्रा अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं इनके बड़े पुत्र उमेश, महेश ,अधिवक्ता बृजेश, पत्रकार अखिलेश मिश्र और दो पुत्रियां हैं सब की शादी हो चुकी है अखिलेश मिश्रा कीमाता का कुछ समय पहले स्वर्गवास हो गया था आज उनका अंतिम संस्कार बहुत ही गमगीन माहौल में उनके पैतृक निवास मितौली में किया गया उनके शव यात्रा में कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू, पूर्व विधायक सुनील कुमार लाला, समाजसेवी भाजपा नेता मास्टर दिनेश कुमार ,ग्राम प्रधान मितौली नीरज कश्यप पूर्व ब्लाक प्रमुख राजीव वर्मा, हजारों की संख्या में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक पत्रकार बंधु मौजूद रहे

