लखीमपुर खीरी- शासन की मंशा के अनुरुप ‘’अमृत महोत्सव उघान 2022-23’’ के अन्तर्गत स्वच्छ वातावरण बनाये रखने के लिए आज पुलिस अधीक्षक खीरी, संजीव सुमन के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस लाइन खीरी में वृक्षारोपण अभियान चलाकर लगभग 1000 पौधों का वृक्षारोपण किया गया तथा उपस्थित सभी अधिकारी/ कर्मचारीगण को अपने आस-पास पौधे लगाने व स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण हेतु हर स्तर पर बढ़ चढ़कर अपना योगदान करने की अपील की गयी। पर्यावरण की रक्षा के लिए व अपने आस पास के वातावरण को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त रखने हेतु वृक्षारोपण किया जाना आवश्यक है और हमे पर्यावरण को स्वच्छ व समृद्ध रखने का संकल्प लेकर नियमित रुप से वृक्षारोपण करना चाहिए। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर संदीप सिंह, ,प्रतिसार निरीक्षक शिव नारायण व आर0टी0सी0 प्रभारी अवधेश कुमार सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
