मितौली खीरी | मितौली थाना क्षेत्र मितौली के गांव भन्डेबरा धनीपुर के बीच सीतापुर ब्रांच बड़ी नहर में मिले अज्ञात शव की सिनाक्त मृतक अनुज शुक्ला पुत्र वेद प्रकाश शुक्ला उम्र 20 वर्ष निवासी कस्बा गोला वार्ड नंबर 2 के रूप में हुई है
मृतक की सिनाक्त के संबंध में कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार धीमान से वार्ता हुई तो उन्होंने बताया कि जो शव मितौली पुलिस द्वारा नग्न अवस्था में लावारिस युवक का शव नहर से बरामद किया गया था| उसकी पहचान उसके घर वालों ने मृतक अनुज शुक्ला पुत्र वेदप्रकाश शुक्ला उम्र 20 वर्ष निवासी कस्बा गोला वार्ड नंबर दो के रूप में हुई है | जिसकी गुमशुदगी के संबंध में परिजनों ने 3 तारीख को गोला थाने में प्रार्थना पत्र देखकर अवगत कराया था | जिसकी गुमशुदी की रिपोर्ट कोतवाली गोला में दर्ज की जा चुकी थी इस बाबत जब कोतवाली प्रभारी गोला से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि 3 तारीख में युवक के संबंध में गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था | पुलिस के द्वारा इधर-उधर काफी तलाश की गई लेकिन कहीं इसका पता न चल सका | परिजनों द्वारा रिश्तेदारी से लेकर पड़ोस और क्षेत्र के गांव में काफी तलाश की गई थी | लेकिन उसका कहीं भी पता न चला निराश होकर घरवालो ने रिश्तेदारों के सहयोग से ढूंढने का प्रयास किया जब घर वालों को खबर मिली एक लास नग्न अवस्था में नहर में उतारती हुई देखी गयी थी पुलिस वालों ने ग्रामीणों को मदद से नहर से निकालकर जिला मोर्चरी पीएम के लिए भेज दिया था | आज पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डीएनए की जाँच के मुताबिक लड़के की पहचान हो चुकी है |

