फूलबेहड़ खीरी – पुलिस अधीक्षक खीरी,संजीव सुमन के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत को थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा टॉप-10 शातिर अपराधी सरताज पुत्र गफूर घोसी निवासी ग्राम घोसियाना थाना फूलबेहड़ जिला खीरी को 01 अदद अवैध तमंचा सहित ग्राम मीलपुरवा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त थाना फूलबेहड का टॉप-10 अपराधी है। अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुये माननीय न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा जा रहा है।
