लखीमपुर-खीरी। जिले में तैनात तीन उप निरीक्षक पदोन्नति पाकर निरीक्षक बने हैं। एसपी खीरी ने निरीक्षक बनने पर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी।
पुलिस मुख्यालय उत्तर प्रदेश द्वारा जारी की गई पदोन्नति सूची में जनपद खीरी से तीन उपनिरीक्षक को निरीक्षक पद पर प्रोन्नति दी गई है। निरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने वाले उप निरीक्षकों में थाना फरधान में थानाध्यक्ष के पद पर तैनात अनिल कुमार,सदर कोतवाली की जेल गेट चौकी प्रभारी के पद पर तैनात कमलेश कुमार व ओयल चौकी प्रभारी के पद पर तैनात ओम प्रकाश शामिल हैं बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा ने जनपद के प्रोन्नति पाए सभी उपनिरीक्षकों के कन्धे पर नये पद के सितारे लगाकर उत्साहवर्धन करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी और भविष्य में पूर्ण मनोयोग से कार्य करने की कामना की।
इस अवसर पर एसपी खीरी गणेश प्रसाद साहा ने कहा कि इस प्रोन्नति प्रक्रिया से निश्चित रूप से पुलिस का मनोबल बढ़ेगा और अधिक मनोयोग से कार्य करेंगे। इस दौरान रिजर्व पुलिस लाइन के पुलिसकर्मी व वरिष्ठ पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

