मितौली। स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व बड़ी ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। मितौली कस्ता सहित क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं अर्ध सरकारी संस्थानों में 77 वां स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर उप जिलाधिकारी मितौली विनीत कुमार उपाध्याय द्वारा कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया वही विकास खंड कार्यालय पर खंड विकास अधिकारी मितौली राकेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले शहीदों के स्तंभों पर माल्यार्पण किया गया। राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज,आदर्श इंटर कॉलेज, के एस एम इंटर कॉलेज के बच्चों द्वारा मितौली कस्बे में प्रभात फेरी निकालकर स्वतंत्रता दिवस का आगाज किया गया। बच्चों के हाथों में तिरंगे झंडे के साथ वंदे मातरम स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के नारों के साथ मितौली कस्बा गूंज उठा। वहीं नवोदय विद्यालय में प्राचार्य द्वारा विद्यालय में ही स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व मनाया गया स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर नवोदय विद्यालय परिवार द्वारा किसी भी आगंतुक यहां तक की उप जिलाधिकारी मितौली को भी आमंत्रित नहीं किया गया जिससे प्रबुद्ध वर्ग में आक्रोश देखा गया।कस्ता कस्बे में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बनवारी लाल शुक्ला के आवास पर ध्वजारोहण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के सुपौत्र दिनकर द्वारा किया गया। राधे रमण सोना देवी इंटर कॉलेज जिला पंचायत इंटर कॉलेज, कैरियर कान्वेंट विद्यालय, फकीरा गाजी मदरसा के बच्चों द्वारा कस्बे में प्रभात फेरी निकालकर स्वतंत्रता दिवस का आगाज किया गया।विद्यालयों में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। वहीं अमहट निवासी अंकित शुक्ला तथा अशरफ खान डॉ विमल वकी खान की अगुवाई में ग्राम सनौरी से मोटरसाइकिल से तिरंगा यात्रा निकाली गई |
फत्तेपुर रामेश्वर दयाल डिग्री कॉलेज में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर के द्वारा ध्वजारोहण एवं चंद्रिका सिंह डिग्री कॉलेज में प्रबंधकों द्वारा ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया।

