लखीमपुर खीरी। इंडियन बैंक मंडल कार्यालय लखीमपुर में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन एक निजी होटल में किया गया। जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ इंडियन बैंक के मंडलीय प्रमुख एवं मुख्य अतिथि मिथलेश कुमार एवं उनकी पत्नी सुनीता ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। इसके अंतर्गत सभी विशिष्ट तथ्यों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई, तत्पश्चात मेरा माटी मेरा देश के अंतर्गत सभी अतिथियों को वृक्षारोपण के प्रोत्साहन हेतु पौधे वितरित किए गए। आबादी के सम्मान में हरियाली तीज का भी कार्यक्रम किया गया। विशिष्ट अतिथि में बैंक के मुख्य प्रबंधक जोशी अग्रणी जिला प्रबंधक एके पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की आयोजिका आवास विकास शाखा की शाखा प्रबंधक स्मृति अंबरा एवं संचालिका क्षमता ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस दौरान शहर के गणमान्य अतिथि बाबा नजवानी, गगनदीप कौर, सुनीता तोलानी, नीलांगन, शिल्पी एवं पूजा वर्मा, पूजा पूरी, प्रिया कपूर साहनी आदि ने अपनी सहभागिता की।

