मितौली खीरी | विकासखंड मितौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली के अधीक्षक डॉ देवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में चिकित्सा टीम द्वारा फतेहपुर चौराहा पर अवैध रूप से चल रहे प्राइवेट क्लीनिक डॉक्टर आरके बाजपेई का औचक निरीक्षण किया गया उनके द्वारा कोई भी अभिलेख प्रस्तुत नहीं की जा सके इस पर अधीक्षक डॉ देवेंद्र कुमार सिंह द्वारा कार्यवाही करते हुए 3 दिन का समय देते हुए नोटिस दिया गया तथा बंगाली क्लीनिक को सील किया गया वैसे भी जहां डॉक्टर देवेंद्र कुमार तैनात रहे हैं वहां चर्चा के विषय में रहे हैं क्योंकि वह गरीब असहाय लोगों के लिए हमेशा काम करते रहते हैं क्योंकि उनको किसी भी पैसे के लालच की हवस नहीं रहती जिससे लोग इन अवैध हॉस्पिटलों के चक्कर में ना फस सके और इसीलिए उनका अभियान लगातार चल रहा है और अवैध क्लीनिक और हॉस्पिटलों पर पाबंदी लगेगी जिससे गरीब मजबूर लोगों को सरकारी अस्पताल में इलाज अच्छा हो सकेगा इसके लिए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर व सौरभ सिंह सोनू द्वारा जल्द सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अल्ट्रासाउंड और फ्री में ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध होगी
