रिपोर्ट पंकज कुमार गौतम
लखीमपुर खीरी | पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले जनपद खीरी में नियुक्त क्षेत्राधिकारी गोला राजेन्द्र प्रसाद को विदाई देकर उनके सुखमय व उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई
जनपद खीरी से अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर राजेन्द्र प्रसाद क्षेत्राधिकारी गोला सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर थाना गोला पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा द्वारा विदाई समारोह में सम्मिलित होकर उपहार, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना कर शुभकामनाओं सहित विदाई दी गई। इस अवसर पर अपर पुलिस , व समस्त क्षेत्राधिकारी जनपद खीरी एवं सर्किल के प्रभारी निरीक्षक मौजूद रहे।

