मितौली खीरी। बिकास खन्ड मितौली सभागार में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर की मौजूदगी में 143 कस्ता विधानसभा के बूथ संख्या 147, देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात लोगों नें सुनी
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगुल किशोर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है भाजपा काम में विश्वास करती है योगी- मोदी डबल इंजन की सरकार ने देश और प्रदेश में योजनाएं चलाकर सशक्त बनाने का कार्य किया है भाजपा एक ऐसी पार्टी है जाति धर्म से ऊपर उठकर आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति का चिंतन करती है भाजपा सरकार ने गरीबों, दलितों के उत्थान के लिए योजनाएं चलाने का कार्य किया है कुछ दिन पहले महिलाएं लड़कियां घर से बाहर नहीं निकल पाती थी सरकार ने नारी सशक्तिकरण अभियान चलाकर महिलाओं को जागृत करने का कार्य किया है शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा जो योजनाएं चलाई है उससे कोई बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मितौली सर्वेश सिंह,एडीओ आईएसबी राजेश शुक्ला ,भाजपा जिला मंत्री मनोज वर्मा, चंद्रिका सिंह सुंदर सिंह महाविद्यालय फत्तेपुर के प्रबंधक अमित सिंह ,रोहन लाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक पूर्व प्रधान मितौली मास्टर दिनेश कुमार, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ओम प्रकाश, डाटा सहायक विवेक, अखिलेश बाबू सहित काफी संख्या में महिलाएं, सम्मानित नागरिक, देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

