कानपुर नगर | कानपुर के रिचा गेस्ट हाउस में एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन हुआ | इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बीपी अंबेडकर की अध्यक्षता में शुरू किया गया
मंच का संचालन अशोक धवन ने किया |जिसमें अहमदाबाद से आये राष्ट्रीय अध्यक्ष पी.जे परमार पुरानी पेंशन लागू कराने फैमिली पेंशन को 50% करने अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई कराने ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने नई भर्ती कराने की मांग रखी और जायजा मांगों को पूरा न करने पर देशव्यापी बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया |
चंडीगढ़ से आए राष्ट्रीय महासचिव आरिफ धालीवाल ने पूरे देश के एलआईसी कर्मचारियों को एकजुट होकर कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष ही एक रास्ता है | और रिटायर लोगों को 1000 से ₹2000 तक पेंशन मिल रही है मुंबई से आए हेमंत बेले ने एकता से संघर्ष करने को कहा उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के महासचिव राधेश्याम वर्मा ने लंबित वेज रिवीजन पर अभी तक वार्ता न करने पर नाराजगी जाहिर की तथा कर्मचारियों की आवाज दबाने का खामियाजा भुगतने की चेतावनी भी दी
तो वहीं जोनल अध्यक्ष डॉक्टर अलख निरंजन ने समान विचारधारा वाले संगठन के साथ मिलकर आंदोलन की धार तेज करने की बात कही है कानपुर मंडल के आयोजक अध्यक्ष आरके गौतम महामंत्री संतोष कुमार ने सभी को धन्यवाद दिया
कार्यालय में प्रमुख रूप से दिल्ली मुंबई अहमदाबाद बड़ौदा इंदौर भोपाल हहैदराबाद चंडीगढ़ जयपुर करनाल लुधियाना मेरठ बरेली गोरखपुर प्रयागराज वाराणसी आगरा फैजाबाद देहरादून व अन्य मंडलों ने प्रतिभाग किया
इसमें मुख्य रूप से शामिल रहे रामचंद्र प्रसाद सत्र प्रकाश सिंह कर्मवीर दुग्गल रामधन कन्हैयालाल आलोक वर्मा आरके राव राजेंद्र प्रसाद संतोष कुमार एचएल गौतम सूबेदार कुरील राज कुमार सोनकर राजेश बाल्मीकि राम उजागर विजय कुमार अनुराग गौतम योगेंद्र कुमार दिनेश कुमार अशोक गौतम आदि उपस्थित रहे|

